नई दिल्ली 8 मई गुरुवार 2025 आज बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली में अपने उद्बोधन में बताया कि
7 अक्टूबर 2023 को इज़राइल पर हमले के बाद से अब तक गाज़ा में 52 हज़ार लोग मारे गए हैं, सवा लाख लोग ज़ख्मी हो गए हैं। 92 परसेंट लोग बेघर हो गए। 6 लाख बच्चों का स्कूल छूट गया। गाज़ा पट्टी की 80-90 परसेंट इमारतें पूरी बर्बाद हो गईं। पूरी गाज़ा पट्टी उनके हाथ से निकल गई।
बावजूद इसके हमास अब भी इज़राइल पर हमले से बाज़ नहीं आ रहा। वो अब भी उसके बंधकों को रिहा नहीं कर रहा। वो अब भी लगातार उस पर हमले की प्लानिंग बनाता है। और *उसके समर्थक उसे इसका जज़्बा मानकर उसकी तारीफ करते हैं!*
इसलिए किसी को अगर ये लगता है कि दो-चार बिल्डिंगों के गिर जाने से या कुछ सौ लोगों के मरने से पाकिस्तान मान जाएगा, तो वो खुशफहमी में है। *लड़ाई इमारतों या लोगों से नहीं, एक सोच से है।*
एक ऐसी सोच जो मज़हबी कट्टरता के नशे में सुन्न हो चुकी है। जो अपनों की मौत देखकर भी पिघलती नहीं है। जो बार-बार बर्बाद होने पर भी आत्मंथन नहीं करती है। जिसके लिए ज़िदंगी शुरु ही मौत के बाद होती है।
इसलिए ये लड़ाई आसान नहीं है। इसमें कोई इंटरवल भी नहीं है। कोई जीत भी नहीं है। ये सभ्यताओं का संघर्ष है।
आपको बचना है, तो दुश्मन से दस कदम आगे रहकर पूरी कठोरता और जज़्बे से लगातार लड़ते रहना होगा। कोई जश्न नहीं, कोई ब्रेक नहीं। सिर्फ लड़ना। अपने वजूद हिन्दुत्व को बचाने के लिए लड़ना। बैठक में राहुल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी सहित 6 लोग मौजूद रहे। यह जानकारी आज विज्ञप्ति जारी कर राजेश कुमार यादव मीडिया प्रभारी ने बताई।
🌹🙏
+91- 9414402558, +91 92055 10728
dspmrvm@gmail.com